कल प्रवचनों की वर्षा और ठाकुरजी का पूजन
संत किरीटभाई की मौजूदगी में मनेगा महोत्सव
संत किरीटभाई कल 24 जुलाई को अपने शिष्यों और भक्तों के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने के लिए रतलाम से सड़क मार्ग से आज शाम आएंगे तथा साऊथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में कल सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तुलसी परिवार इंदौर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों और शिष्यों को आशीर्वचन देंगे, उनकी आध्यात्मिक जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे और ठाकुरजी का पूजन भी करेंगे। तुलसी परिवार की मेजबानी के आयोजन में बडी संख्या में श्रद्धालु इन्दौर के अलावा आसपास के जिलों से भी आएंगे। सुनील मालू, राजेश गुप्ता, महेश जाजू आयोजन से जुड़े है।
संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने उदबोधन भी दिया। डॉ. रवि अत्रोलिया का सम्मान किया गया। अंजू यादव, अरविन्द कुशवाह, श्रद्धा श्रीवास्तव, निशा टोंड जोशी, जतिन श्रीराम आगार, देवीलाल गुर्जर, महेश हलधर,सुधीर सेठिया सहित अन्य मौजूद थे।
