सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पर्यटन क्वीज प्रतियोगिता में विद्यालय टीम का होगा पंजीयन शिक्षा अधिकारी ने भेजा स्कूल प्राचार्यो को सूचना पत्र

मध्य प्रदेश पर्यटन क्वीज का जिला स्तरीय आयोजन अगले माह 7 अगस्त को आयोजित होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के पास म.प्र. टूरिज्म बोर्ड भोपाल का पत्र भी पहुंचा था। इस प्रतियोगिता में शासकीय और अशासकीय स्कूल के कक्षा 9 वी से 12वीं के तीन विद्यार्थियों की टीम का पंजीयन किया जाएगा।

पंजीयन की अंतिम तिथि दो दिन बाद 25 जुलाई है। यह पंजीयन भी आनलाइन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन्दौर जिले में लगातार 4 वर्षों से 300 से अधिक विद्यालयों की भागीदारी रही है लेकिन इस वर्ष की पंजीयन की स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्राचार्योें को सूचित किया कि विद्यालय का पंजीयन कराकर उसकी जानकारी शासकीय संयोगितागंज स्कूल प्राचार्य आर.के. चेलानी के पास भेजे।