सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जिनकी जमीन आएगी सड़क में उनसे कहा दस्तावेज लेकर आओ

इंदौर सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण के काम को गति देने के लिए आज तीन विभागों के अधिकारियों का संयुक्त दौरा होगा। इस सड़क में जिन लोगों की जमीन आ रही है उनसे कहा गया है कि वह दस्तावेज लेकर आए।

नगर निगम के द्वारा 450 करोड रुपए की लागत से मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से कुछ सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है और कुछ सड़कों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसमें शामिल सभी सड़क इंदौर विकास योजना 2011 में प्रस्तावित की गई थी। ऐसे में इन सभी सड़कों का आकार देने के लिए नगर निगम की ओर से काम किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर बायपास स्थित होटल प्राईड से सिटी फॉरेस्ट होते हुए लाइट हाउस