शीतलनाथ जैन मंदिर में साध्वी का कल मंगल प्रवेश
द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में चातुर्मास के लिए साध्वी प्रियमरसाश्री म.सा. एवं श्रियमरसाश्री म.सा. का मंगल प्रवेश कल शुक्रवार 24 जुलाई को सुबह 8 बजे पुखराज पैलेस, फूटी कोठी से मंगल प्रवेश सामैया के साथ होगा। संजय नाहर,सुशील कुकड़ा, चेतन भंडारी ने बताया कि पुखराज पैलेस से बैंड बाजों सहित सामैया जुलूस प्रारम्भ होकर सुदामा नगर स्थित सेठी गेट से द्वारकापुरी मंदिर होते हुए पुनः पुखराज पैलेस पहुंचेगा। इस बार चातुर्मास स्थल को अयोध्या नगरी नाम दिया गया है।
साध्वी द्वय के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास के दौरान विभिन्न तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मंडल द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर संयोजकों का मनोनयन किया गया है। चातुर्मास में प्रवचन एवं अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए फूटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस पर सभा मंडप बनाया गया है। अमृत मूणत, सतीश जैन, प्रभात चोपड़ा, रितेश सेखावत, दिनेश धींग, अजय जैन, युवा मंडल अध्यक्ष विनोद कोठारी, नितिन बावेल, विशाल पितलिया, यशवंत जैन, शुभम खाब्या, विकास पगारिया, पलकित डांगी, खुशाल कोठारी, समता तरनेचा, चन्दन बेन जैन, सुनीता जैन, कमलेश कोठारी, डॉ. अनिल बाफना, राजेंद्र जैन, विनोद बावेल, कैलाश नाहर, मानव पटवा, मनोज रांका, भरत पारख, आशीष पारख, हंसमुख पोरवाल, गौरव संचेती, आशीष जैन केटरर्स, आशीष धारीवाल,शैलेन्द्र नाहर, कपिल चंडालिया, अक्षय कांकरिया अपनी जिम्मेदारी मंगल प्रवेश और चातुर्मास आयोजन में निभाएंगे।
