विश्वेश सिंह मध्यप्रदेश की नेशनल टीम मे चयन
इंदौर। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कोयंबटूर ( तमिलनाडु) मे आयोजित हॉकी इंडिया की 16 वी जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए ताहिर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के राष्ट्रीय खिलाडी विश्वेश सिंह ठाकुर का हॉकी मध्यप्रदेश की नेशनल टीम मे चयन हुआ। हॉकी मध्यप्रदेश टीम की घोषणा हॉकी मध्यप्रदेश के महासचिव लोक बहादुर ने जबलपुर मे की मध्यप्रदेश टीम के लिए चयन ट्रायल्स 27 व 28 जून को जबलपुर मे आयोजित की गई थी चयन ट्रायल्स मे प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विश्वेश सिंह का हॉकी मध्यप्रदेश की नेशनल टीम मे 3 री बार चयन हुआ।
