अर्जन, आदित्य, निक्कू व आगम आसानी से जीते
इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में 40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में अर्जन आनंद, आदित्य चतुर्वेदी, निक्कू पिल्लई और आगम गंगवाल ने अपना श्रेष्ठ खेल जारी रखते हुए आसानी से जीत हासिल कर चैंपियनशिप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी पर खेली जा रही इस प्रतिष्ठित स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप में प्रतिदिन रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे है।
प्रदेश भर के युवा खिलाड़ी स्नूकर टेबल पर अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर रहे है। युवा खिलाड़ी अर्जन आनंद ने अपनी श्रेष्ठता बताते हुए विश्वेंद्र प्रताप को रोचक मुकाबले में 2- 1 से मात दी।
