वैभव सूर्यवंशी ने जब 175 रनों की धुआंधार पारी के साथ उड़ाया था गर्दा
हरारे। इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है।
वैभव की डेब्यू सीरीज तो कुछ खास नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें भारत के लिए टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने उस सीरीज में तीन मैच खेले। तीनों मुकाबलों में उन्होंने ताबड़तोड़ शुरुआत की, मगर वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए।
तीन मैचों में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन, 5 गेंदों में 13 रन, 10 गेंदों में 15 रन रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड दौरे को भुलाकर अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें जिम्बाब्वे में नई शुरुआत करने पर होगी। वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम के साथ पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर आए हैं, मगर यहां वह पहले भी क्रिकेट खेल चुके हैं।
जी हां, पिछला अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में ही खेला गया था। वैभव सूर्यवंशी ने यहां अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई थी। फाइनल में तो उन्होंने कोहराम ही मचा दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ऐसी धुआंधार पारी खेली थी जिसे आज भी याद किया जाता है।
उनकी इस पारी के दम पर भारत एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना था। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 68 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।
उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का था। सेमीफाइनल में रह गई शतक की कसर उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी की।
