सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नेटबॉल प्रतियोगिताओं का समापन

इन्दौर। जिला नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा पांचवी सीनियर इन्दौर जिलास्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता व तृतीय सीनियर इन्दौर जिलास्तरीय मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 20 जुलाई तक अल्पाइन एकेडमी परिसर मे खेली गई। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बघेल एवं मध्यप्रदेश सचिव लक्ष्मण दातीर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर संतोष कौशल, हर्षद सातव, विजय राठौड उपस्थित थे। पुरुष वर्ग में प्रथम देवी अहिल्या स्पोर्ट्स अकैडमी, द्वितीय प्रेरणा बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय प्रेरणा पब्लिक स्कूल रहे। महिला वर्ग में प्रथम प्रेरणा बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय अल्पाइन एकेडमी तथा तृतीय देवी अहिल्या स्पोर्ट्स अकैडमी रहे।

मिक्सड नटबॉल में प्रथम देवी अहिल्या स्पोर्ट्स अकैडमी, द्वितीय प्रेरणा बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय प्रेरणा पब्लिक स्कूल रहा।