श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को लेकर दिया बयान, कहा- सलाह देने की जरूरत नहीं
हरारे। श्रेयस अय्यर को विश्वास है कि वैभव सूर्यवंशी सहित टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज हाल में अपने संघर्ष से सीखकर आगामी जिम्बाब्वे सीरीज में दमदार वापसी करेंगे। बतौर कप्तान श्रेयस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को लगातार दो सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बतौर कप्तान उन्हें पहली जीत की तलाश है। अनुभवहीन बैटिंग यूनिट दबाव में बिखर जा रही है। टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
