नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू से गोल्ड की आस
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत आज लॉन बॉल्स से करेगा। इस खेल में भारत ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। इस बार भारतीय टीम का आकार पहले के मुकाबले छोटा है, लेकिन कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं।
नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद
भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और मुक्केबाजी से होंगी। एथलेटिक्स में सभी की नजरें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा, लेकिन उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
चोपड़ा इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सबकी नजरें उनके ऊपर होंगी। इसके अलावा लॉंग जंप के मुरली श्रीशंकर, ट्रिपल जंप के प्रवीण चित्रवेल और धावक गुलवीर सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
मीराबाई चानू से पदक की आस
वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं बिंद्यारानी देवी और ज्ञानेश्वरी यादव भी भारत के लिए पदक जीत सकती हैं। मुक्केबाजी में भारत की उम्मीदें ओलंपिक पदक
विजेता लवलीना बोरगोहेन और विश्व चैंपियन जैस्मीन लांबोरिया पर टिकी होंगी। इनके अलावा साक्षी चौधरी और प्रीति पवार भी स्वर्ण पदक मजबूत दावेदार हैं। कैसे देख सकते हैं लाइव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। फैंस इस टूर्नामेंट को डीडी प्री डिश पर भी प्री में देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।
