चिंतित और उपेक्षित इंदौर पर आज शाम जनसंवाद
संस्था अभ्यास मंडल द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में आज शाम 6 बजे से चिंतित इंदौर उपेक्षित महानगर इंदौर विषय पर जनसंवाद का आयोजन किया है। 5.30 बजे से एकत्रीकरण होगा और चाय के बाद मास्टर प्लान, कान्ह सरस्वती नदी पुनर्जीवित, रेल, एयरपोर्ट विस्तार, पीथमपुर उद्योग क्षेत्र विकास, जल समस्या, सड़क, यातायात पर चर्चा होगी।
