सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

यूसीसी के विरोध में इंदौर से भी पहुंचे एआईएमआईएम के कार्यकर्ता

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने यूनिफार्म सिविल कोड यूसीसी के विरोध में भोपाल में धरना, प्रदर्शन और प्रतिकात्मक विधानसभा घेराव का आयोजन किया। एआईएमआईएम के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि इंदौर और भोपाल के ही कार्यकर्ता वहां पहुंच पाए थे, बाकी को पुलिस ने सभी दूर से रोक दिया गया। देश का तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन कल भोपाल में किया गया और विधानसभा घेराव के लिए पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया।

इंदौर से भी जावेद पठान, बंटी टापिया, खलील मुलतानी, डॉ. फैजल कारी, जाकिर, रेहान, सलमान सहित अन्य इंदौर से भोपाल पहुंचे और यूसीसी के विरोध में शामिल हुए।