सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सुमितिधाम पर हुआ मुनि का मंगल प्रवेश

मुनि सुधा सागर महाराज आज सुबह कुमेडी जैन मंदिर से विहार करके गांधीनगर स्थित सुमतिधाम पहुंचे, जहां उनकी अगवानी की गई। आज सुबह सुमतिधाम में प्रवचन भी हुए, कल दोपहर तक मुनि सुमतिधाम में रहेंगे। आज सुबह मंगल अगवानी में मनीष-सपना गोधा, आकाश जैन, धर्मेन्द्र जैन, नवीन आनंद गोधा, पिंकेश टोंग्या, जैनेश झांझरी, नकुल पाटोदी, अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन, महावीर जैन सहित अन्य मौजूद थे।

मुनि सुधासागर महाराज सुमतिधाम से कल दोपहर 3 बजे गोम्मटगिरी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुनिश्री के गोम्मटगिरि आगमन की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर कल एक बैठक भी हुई। बैठक मैं पिंकेश टोंग्या, प्रिंसपाल टोंग्या, अरुण बाकलीवाल, मुकेश टोंग्या, विमल सेठी, पारस पटोदी, सौरभ पटोदी मौजूद थे। मुनि 25 जुलाई को गोमटगिरि से पुनः इंदौर शहर के लिए प्रस्थान करेंगे।