सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

साध्वी कुमुदलता म.सा. का मंगल प्रवेश

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कल साध्वी कुमुदलता म.सा. के मंगल प्रवेश तैयारियों को लेकर नसिया बड़ा गणपति में जैन समाजजनों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया था। बड़ा गणपति रोड पर आकाश विजयवर्गीय के बैनर पोस्टर भी साध्वी के मंगल प्रवेश जुलूस के लिए बड़ी संख्या में लगाए गए। दिगम्बर-श्वेताम्बर तेरापंथ समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में आज श्वेताम्बर जैन समाजजन मंगल प्रवेश जुलूस में नजर आए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संत की अगवानी में अग्रणी बनकर चलते दिखाई दिए। संत की छाया के लिए टेंट की छाया साथ में चल रही थी। बड़ी संख्या में एक ड्रेस में मातृशक्तियां भी इस मंगल प्रवेश जुलूस में शामिल हुई।