जेनेरिक दवाओं के आयात पर नया टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात पर नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अगस्त 2028 से इन दवाओं पर पहले 100 फीसदी और बाद में 200 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि इससे दवा निर्माण अमेरिका में बढ़ेगा। अमेरिका भारत की दवाओं का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में इस फैसले का भारतीय फार्मा कंपनियों और दवा निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है।
