सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मार्निंग वाक ग्रुप सदस्यों ने श्रमदान में भरे गड्डे

अग्रवाल पब्लिक स्कूल चौराहा स्थित आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के सामने सर्विस रोड पर बरसात के कारण बने खतरनाक गड्ढों को भरने के लिए आनंदवन-2 मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने सुबह श्रमदान किया। सुबह के समय यातायात अपेक्षाकृत कम होने का लाभ उठाते हुए सदस्यों ने ईंटों व गिट्टी से गड्ढों को अस्थायी रूप से भरकर राहगिरों के लिए सड़क को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया। समीर खंडेलवाल, के.के. अरोरा, प्रवीण भागवत, विनोद खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल, संदीप भार्गव सहित अन्य का योगदान रहा।