16 साल बाद बरी हुए ललित मोदी
आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को बड़ी राहत मिली है। आईपीएल 2009 के केस में 16 साल बाद उन्हें यह राहत मिली है। ललित मोदी को साल 2009 में साउथ अप्रीका में खेले गए आईपीएल से जुड़े मुख्य मामले में बरी कर दिया गया है।
स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) के तहत अपीलेट ट्रिब्यूनल ने उन पर लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया। इतना ही नहीं, ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के उस मुख्य तर्क को खारिज कर दिया कि विदेशी रेमिटेंस ‘कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन’ थे।
