सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बार परीक्षा का परिणाम घोषित

इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के 'पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि बार कौंसिल आफ इंडिया ने 7 जून 2026 को प्रदेश भर के 60 शहरों में 292 परीक्षा केन्द्रों पर अखिल भारतीय बार परीक्षा-21 का आयोजन किया था। कल इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। देश भर में कुल 175701 परीक्षार्थी शामिल हुए।

उनमें से 65.92³ परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में शामिल हुए 175701 परीक्षार्थियों में से 115805 उत्तीर्ण हुए और 59876 अनुत्तीर्ण हुए है। कचोलिया ने बताया कि बार कौंसिल आफ इण्डिया ने अगली परीक्षा एआईबीई-22 का कार्यक्रम भी घोषित किया है।

एमआईबीई-22 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन अगले माह 19 अगस्त से प्रारंभ होगा और संभवत: परीक्षा 29 नवम्बर को आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के परीक्षार्थियों को 45- मार्क्स / अंक और एस. सी. / एस. टी. वर्ग के परीक्षार्थियों को 40 मार्क्स / अंक लाना जरूरी था, लेकिन परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले ही बार कौंसिल आफ इण्डिया की मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 100 मार्क्स में से सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45 मार्क्स /अंक की बजाय 42 मार्क्स / अंक और एस.सी./ एस.टी. वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए 40 मार्क्स / अंक की बजाय 37 मार्क्स / अंक करने का निर्णय लिया गया।

इस तरह सभी परीक्षार्थियों को तीन मार्क्स / अंक की छूट प्रदान करने के कारण परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है।