सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेसियों ने कराए छात्रों से हस्ताक्षर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में चल रहे छात्रों की गूंज अभियान

के अन्तर्गत कल के बाद आज भी छात्रों और युवाओं से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। नीलेश सेन शैलू, दानिश खान ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत छात्रों से हस्ताक्षर कराए और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की गई। लगातार हो रहे पेपर लीक मामले में यह अभियान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान में कल चलाए

गए। इधर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि आज भी कोचिंग, संस्थान, पुस्तकालय, केंटिन, टी- पाइंट और प्रमुख चौराहों पर सिग्नेचर वॉल स्थापित कर छात्रों और युवाओं के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।