सांसद से की हत्या मामले में एसआईटी गठित करवाने की मांग लालवानी ने कहा-मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे
पोस्टल डिपार्टमेंट में सर्विस कर रही उर्मिला सैनी की हत्या में कोई सुराग नहीं मिलने के मुद्दे पर उर्मिला सैनी के परिजनों ने एसआईटी गठित करवाने की मांग सांसद शंकर लालवानी से की। जिस तरह से हत्या की गई उसके बाद भी पुलिस की चुप्पी आश्चार्यजनक है और कोई सुराग नहीं मिलना भी बडी बात है। एक सप्ताह के अधिक समय के बाद भी आरोपी के नहीं पकडे जाने से परिजन, पोस्टल विभाग के कर्मचारियों में आक्रोष है।
सांसद लालवानी ने उपस्थित लोगों के सामने स्पीकर फोन पर पुलिस कमिश्नर से बात की एवं परिजनों की बात करवाई एवं कहा कि जान का खतरा है। करेंगे। सांसद लालवानी के दफ्तर पर बड़ी संख्या में पोस्टल कर्मचारी एवं समाजजन एकत्रित हुए। उनके साथ मृतक उर्मिला की नाबालिग लड़की भी वहां मौजूद थी। उसने रोते हुए कहा कि आज भी हम सो नहीं पा रहे हैं एवं मुझे एवं अन्य परिजनों को भी
