सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सौम्यदीप को पुरूष वर्ग का खिताब अद्विका अग्रवाल को तिहरा खिताब

इंदौर। मध्य प्रदेष टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में आयोजित यू.टी.टी. प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के अंतिम मुकाबले में पुरूष एकल वर्ग का खिताब सौम्यदीप सरकार (भोपाल) ने जीत लिया। इंदौर की अद्विका अग्रवाल ने महिला एकल, बालिका अंडर-19 तथा अंडर- 17 वर्गो के फायनल जीतकर स्पर्धा में तिहरा खिताब अर्जित किया। स्पर्धा अभय प्रषाल में खेली गई।

पुरुष एकल वर्ग के फायनल मुकाबलें में सौम्यदीप सरकार ने भोपाल के ही शुभम सोलंकी को 4-1 से परास्त कर खिताबी सफलता अर्जित की। सेमीफायनल में सौम्यदीप ने इंदौर के पंकज विष्वकर्मा को 4-1 से तथा शुभम ने इंदौर के प्रथम बाथम को 4-1 से

महिला एकल वर्ग के फायनल मुकाबलें में अद्विका

ने इंदौर की भव्या राव को 4- हराया।

अग्रवाल ने इंदौर की ही आराध्या राजपुत को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफायनल में अद्विका ने भोपाल की मोमिता पाल को 4-3 से तथा आराध्या

3 से हराया। अंडर-19 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में बालक वर्ग में अबु बकर ने मृदुल जोषी (दोनो इंदौर) को 3-1 से हराया। सेमीफायनल में अबु ने शौर्य भाग्या (इंदौर) को 3-1 से तथा मृदुल ने लक्ष्य ओझा (इंदौर) को 3-1 से पराजित कर फायनल में प्रवेष किया था। बालिका वर्ग के फायनल में अद्विका अग्रवाल ने भव्या राव (दोनो इंदौर) को 3-1 से मात दी। सेमीफायनल में अद्विका ने आराध्या राजपुत (इंदौर) को 3- 0 से, भव्या ने हिया पटेल (इंदौर) को 3-2 से परास्त कर फायनल में जगह बनाई।

अंडर-17 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में बालक वर्ग में वंश चौहान ने मृदुल जोषी (दोनो इंदौर) को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। सेमीफायनल में वंश ने रीदम गढिया (इंदौर) को 3-1 से, मृदुल ने मृदुल पुरोहित (इंदौर) को 3-2 से हराया था। बालिका वर्ग के अंतिम मुकाबले में अद्विका अग्रवाल ने आराध्या राजपुत (दोनो इंदौर) को 3-0 से हराय। सेमीफायनल में अद्विका ने हिया पटेल को 3- 0 से, आराध्या ने भव्या राव को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेष किया।

अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में बालक वर्ग में वंश चौहान ने शौर्य भांग्या (दोनो इंदौर) को 3-1 से शिकस्त दे खिताब जीता। सेमीफायनल में वंष ने साकार भार्गव (इंदौर) को 3-2 से, शौर्य ने मयंक सादेल (इंदौर) को 3-1 से हराया। बालिका वर्ग में नव्या चतुर्वेदी (ग्वालियर) ने अनिका माहेष्वरी (इंदौर) को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में नव्या ने आरवी जैन (इंदौर) को 3-0 से, अनिका ने खुशी बघेल (भोपाल) को 3-1 से परास्त किया।

अंडर-13 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में बालक वर्ग में आरव कासठ ने आर्यान ठाकुर (दोनो इंदौर) को 3-0 से मात दी। बालिका वर्ग में सानवी सिंघल ने आरवी जैन (दोनो इंदौर) 3-1 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-11 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में बालक वर्ग में कियान इंगले ने अयांष मालु (दोनो इंदौर) को 3-2 से परास्त किया। बालिका वर्ग में अनिका माहेष्वरी ने अनहद कौर (दौनो इंदौर) को 3-0 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन से जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकु आचार्य, नीलेश वेद, गौरव पटेल विषेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन नीलेश परदेसी ने किया व आभार योगेन्द्र सिंह चैहान ने माना।