लोडिंग चालक की दुर्घटना में मौत
बीती रात नवलखा से घर की ओर जा रहे लोडिंग चालक सुनील परमार निवासी चितावद कांकड़ की दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है सुनील हाथीपाला क्षेत्र में लोडिंग वाहन चलाते थे।
