सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राजेंद्र नगर स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर दुकानदारों को मिलेगी गंदगी और मच्छरों से राहत

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के सामने राजेंद्र नगर मेंनरोड मुख्य सड़क पर दुकानों के पीछे सालों पुरानी क्षतिग्रस्त जल निकासी लाइन को बदलकर अब निगम यहां नई लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। जिसके अंतर्गत निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों की मांग पर करीब 25 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सालों पुरानी लाइन बदलकर नई लाइन बिछाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए बकायदा निगम द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई है।

नहीं निगम द्वारा इस काम के पूरे होने के बाद क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों को नई लाइन डालने से मच्छर और गंदगी से भी राहत मिल जाएगी। बड़ी बात यह है कि राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास राजेंद्र नगर मेंनरोड पर सालों बाद क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों की मांग पर निगम द्वारा विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र में लंबे समय के बाद सालों पुरानी क्षतिग्रस्त जल निकासी लाइन को बदलकर अब नई लाइन डालने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अगले माह की शुरुआत में बेहद जल्द निविदा संबधित प्रक्रिया के बाद हाथों हाथ काम भी शुरू हो जाएगा ताकि इस मानसून सीजन में लोगों को गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति मिल सके। साथ ही सालों पुरानी ड्रेनेज लाइन चोक होने की परेशानी से भी राहत मिल सके।