सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अग्रसेन से मधुमिलन तक दिखने लगी सड़क, तेजी से हो रहा निर्माण

6 से 8 माह में ही पूरा काम करने की तैयारी

छावनी क्षेत्र में मधुमिलन चौराहे से जगन्नाथ पुल (अग्रसेन चौराहे के पास) तक सड़क तेजी से बनना शुरू हो गई है। अगले 6 से 8 माह में सड़क बन जाएगी।

साथ ही लाइट भी लग जाएगी। व्यापारी चाहते हैं कि यह सड़क बहुत त़ेजी से बने। यह सड़क मास्टर प्लान का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां 120 अतिक्रमण हटाने पर जमकर बवाल मचा था। व्यापारियों में भयंकर नाराजगी सामने आई थी। विरोध भी हुआ था।

12 साल से था

असमंजस

यह सड़क को चौड़ा करने की योजना पिछले 12 वर्षों से कागजों और विवादों में अटकी हुई थी। जिसे हाल में हरी झंडी मिली थी। यह सड़क 60 फीट चौड़ी बनाई जा रही है, जिससे इस बेहद व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा। दो माह पहले नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मार्ग में बाधक बन रहे 124