चेम्बर खुला, ढक्कन बाहर
विधानसभा 1 के मल्हारगंज के समीप तम्बोली बाखल चौरसिया धर्मशाला वाली गली में विगत करीब 15 दिनों से चेम्बर का ढक्कन बाहर पड़ा है। बरसाती सीजन में चेम्बर खुला है, जो खतरा बन रहा है। वहीं बाहर रोड पर चेम्बर का ढक्कन पड़ा है वह भी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। रहवासियों ने झोन 20 के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
