सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शौर्य, अबु, भव्या, हिया, आराध्या, अद्विका सेमीफायनल में

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में आयोजित यू.टी.टी. प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के दुसरे दिन बालक अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फायनल मुकाबलो में मृदुल, लक्ष्य, शौर्य, अबु, बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में भव्या, हिया, आराध्या, अद्विका सेमीफायनल में पहुंचे।

बालक अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फायनल मुकाबलों में मृदुल जोशी ने विशेष रस्तोगी (दोनो इंदौर) को 3-0 से, लक्ष्य ओझा ने म्रदुल पुरोहित (दोनो इंदौर) को 3-0 से, शौर्य भांगया ने रिदम गदिया (दोनो इंदौर) को 3-2 से, अबू बकर ने वंश चौहान (दोनो इंदौर) को 3-1 से हराया।

बालिका अंडर-19 आयु वर्ग के क्वार्टर फायनल मुकाबलों में भव्या राव ने नेहल नाहर (दोनो इंदौर) को 3-1 से, हिया पटेल ने भाग्यश्री दवे (दोनो इंदौर) को 3-1 से, आराध्या राजपूत ने अक्षिता मित्तल (दोनो इंदौर) को 3-1 से, अद्विका अग्रवाल ने अरना उपाध्याय (दोनो इंदौर) को 3-1 से हराकर सेमीफायनल में जगह बनाई। पुरूष एकल वर्ग के तीसरे राउण्ड में सौम्यदीप सरकार (भोपाल) ने विशेष रस्तोगी (इंदौर) को 3-1 से, सत्यजीत घोष (जबलपुर) ने लक्ष्य भदोरिया (इंदौर) को 3-0 से, मृदुल जोशी (इंदौर) ने आर्यन चैरसिया (भोपाल) को 3- 1 से, सुमित मिश्रा ने प्रतीश जंजीरे (दोनो इंदौर) को 3-0 से, रोशन जोशी (इंदौर) ने संतोष खिरवाडकर (भोपाल) को 3-0 से, अबू बकर (इंदौर) ने इमरान कुरैशी (भोपाल) को 3-1 से, कार्तिकेय कौशिक (इंदौर) ने देवांश त्रिपाठी (सतना) को 3- 0 से, पंकज कुमार विश्वकर्मा ने शौर्य भांगया (दोनो इंदौर) को 3-0 से, अनुज सोनी (इंदौर) ने वियान राजीव (भोपाल) को 3-0 से, चैतन्य करोडे ने सारंग अग्रवाल (दोनो इंदौर) को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

टैग