सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पद्मवती वेंकटेश के यात्रा में लगे जयकारे

श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर भगवान श्री वेंकटेश बालाजी की रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकाली गई। मनोहर सोनी भगवानदास हेड़ा एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि पुरुष सूक्त, आलविंदार स्तोत्र पाठ श्री सूक्त आदि के द्वारा भगवान का अभिषेक हुआ एवं चल विग्रह का श्रृंगार करके उन्हें श्रृंगारित रथ पर भगवान वेंकटेश बालाजी के साथ भू देवी एवं श्रीदेवी को विराजित किया गया। श्रद्धालुओं ने हरिकिशन साबू भोपू के भजनों पर रथ को अपने हाथों से खींचा, रथ से मंदिर परिसर में तीन परिक्रमा पूरी की इस दौरान स्कूल के बच्चे भी इसमें शामिल हुए।

भजन गायक राम हुरकट ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गिरीश कश्यप, कैलाश जोशी, लाला साबू, सरला हेड़ा, पदमा सोनी सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे। अयोध्या से संत अन्नताचार्य भी यात्रा में शामिल हुए।