आज से पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। इस रूट पर 89 किमी का सफर 2 घंटे में तय होगा। इस ट्रेन का प्लेटफॉर्म टिकट और मेट्रो से भी कम किराया होगा। पर्यावरण के लिए भी यह ट्रेन फायदेमंद है। भारत ऐसा 5वां देश है जहां यह ट्रेन चलेगी।
