सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आनंद धाम में बगलामुखी महाविद्या महायज्ञ

महामंत्रों के बीच 101 जोड़े देंगे आहुतियां

न.प्र.)। गुप्त नवरात्रि पर्व के अवसर पर ब्राह्मण खेड़ी स्थित श्री आनंद धाम आश्रम में 19 जुलाई को मां बगलामुखी महाविद्या का महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। आयोजन विवेक महाराज के मार्गदर्शन में आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

आश्रम के मीडिया प्रभारी अंकुश झवर व सिद्धार्थ वर्वे ने बताया कि 19 जुलाई रविवार को आश्रम में सुबह मां बगलामुखी के पूजन अर्चन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं जन-जन के सुख- समृद्धि की कामना के साथ मां बगलामुखी की आराधना होगी। 101 दंपती मां बगलामुखी महाविद्या के 36 अक्षरी महामंत्र के साथ वैदिक विधि-विधान से आहुतियां देंगे।