सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आशीर्वचन एवं मांगलिक का आयोजन

आचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा.आदि मुनि एवं साध्वी भगवंतों के कुल ठाणा-20 का जानकी नगर में भक्तिमय आगमन हुआ। जानकी नगर जैन जिनालय में दर्शन-वंदन के पश्चात जैन उपाश्रय में पूज्य गच्छाधिपति के मंगल आशीर्वचन एवं मांगलिक का आयोजन हुआ। इसके बाद सामैया प्रवेश शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई जानकी नगर पहुँची जहां मंगलाचरण का आयोजन हुआ।

मुनि सिद्धरत्नविजयजी म.सा. ने प्रवचन दिए। राजेश जैन युवा ने बताया कि सेवा प्रदान करने वाले जयेश डुंगरवाल का सम्मान किया गया। नवकारसी का आयोजन भी हुआ। आज गच्छाधिपति एवं मुनि मंडल का गुमास्ता नगर श्रीसंघ में सामैया प्रवेश हुआ।

नवकारसी एवं वात्सल्य का आयोजन भी हुआ। वहीं कल 18 जुलाई को कुंवर मंडली में स्थिरता रहेगी तथा 19 जुलाई को इंदौर महानगर में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश समारोह आयोजित होगा। राजेश जैन युवा, जयेश डुंगरवाल, नीरज सुराणा, महेंद्र बागवाला, धरमचंद बोहरा, मुकेश पिपलोदा, वीरेन्द्र लुंकड़, शशिकांत सकलेचा, तेजकुमार बंबोरिया, नरेंद्र राठौर, ललित जैन थांदलावाला, नरेंद्र सुराणा मौजूद थे।