सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संविदा कर्मचारियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को आरक्षण देने की मांग

इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट

न.प्र.)। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन ने बिजली कंपनियों में लंबे समय बाद सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की है। इसके लिए फेडरेशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मण्लोई, ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले और सभी एमडी का आभार व्यक्त किया है।

इसके साथ ही उन्होंने पिछले 15 वर्षों से कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए न्यायोचित कदम उठाने की मांग की है।