सिर पर डंडे से किया हमला
शुभम को घेर लिया और लात- घूंसों व मुक्कों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पीछे से एक आरोपी ने शुभम के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
