सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रोटरी क्लब का पौधारोपण अभियान

रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर अपटाउन द्वारा यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित ‘हरित संकल्प’ पौधारोपण अभियान अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के लगभग 15 रोटेरियन एवं 2 एन्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर 55 पौधों का रोपण किया। डॉ. आराधना सहाय, अतुल गुप्ता ने उक्त जानकारी दी।