सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माहेश्वरी समाजजनों ने किया शव वाहिनी सेवा का लोकार्पण

महेश सार्वजनिक ट्रस्ट एवं माहेश्वरी समाज संयोगितागंज द्वारा जनसेवा हेतु समर्पित नवीन शव वाहिनी (सेवा वाहन) का पूजन एवं लोकार्पण समारोह माहेश्वरी भवन, संयोगितागंज में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सेवा वाहन को समाज सेवा के लिए समर्पित किया गया। सुभाष राठी, अश्विन लखोटिया, संजय चंडक, मुकेश कचोलिया, केदार सारडा, सौरभ राठी, ईश्वर बाहेती, पार्षद मृदुल अग्रवाल, अर्चना भूतडा, अंजू मूंदडा, भरत डागा सहित अन्य मौजूद थे।