सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश

श्री अबुर्द गिरिराज जैन श्वेताम्बर तपागच्छ उपाश्रय ट्रस्ट, पिपली बाजार के तत्वावधान में आयोजित ‘सत्व जागरण चातुर्मास' का मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। जगह-जगह धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने संतों का स्वागत और अभिनंदन किया। आयोजन की शुरुआत प्रातः काल नवकारसी के अनुष्ठान के साथ हुई।

इस मंगल प्रवेश में निर्मोह प्रभविजय म.सा. आदिठाणा 3,भव्यप्रभाश्रीजी म.सा.आदि ठाणा 4 और मुक्तरसाश्रीजी म.सा.,प्रीतरसाश्रीजी म.सा., यशोमालाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनकारी निश्रा प्राप्त हुई। मंगल जुलूस निकाला गया, जो पिपली बाजार से प्रारंभ होकर जवाहर मार्ग, सीतलामाता बाजार, गोराकुण्ड और खजूरी बाजार से होता हुआ यशोदा माता मंदिर तक पहुँचा। जुलूस में लाभार्थी परिवार रथ पर भगवान को विराजित कर साथ चल रहे थे, वहीं जैन पाठशाला के बच्चे भगवान के