सौर ऊर्जा उत्पादन अब 77500 स्थानों पर
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में सौर ऊर्जा को लेकर बेहतर प्रतिसाद मिला हैं, अब तक पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 60 हजार से ज्यादा एवं अन्य प्रकार से लगे सोलर को मिलाकर कुल 77 हजार पांच सौ स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा हैं। कंपनी क्षेत्र में सभी योजनाओं को मिलाकर कुल रूफ टॉप सोलर नेट मीटर क्षमता अब 480 मैगावाट हो चुकी हैं। इंदौर शहर में करीब तीस हजार से ज्यादा स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा हैं।
वहीं इंदौर ग्रामीण क्षेत्र, उज्जैन, रतलाम जिलों में छःहजार से ज्यादा स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा हैं। यह उपलब्धि मालवा निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं में पर्यावरण हितैषी कदम, बिल में बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रति सकारात्मक सोच के कारण प्राप्त की जा सकी। बिजली कंपनी के इतिहास में जून माह में करीब छः हजार सोलर की स्थापना भी रिकार्ड रूप में सामने आया हैं।
