खाद संकट के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध आज और कल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आज और कल 17 जुलाई को प्रदेश के साथ इन्दौर में भी खाद संकट और किसान विरोधी शासकीय नीतियों को लेकर प्रदर्शन और ज्ञापन का आयोजन किया जा रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है जिस पर प्रशासन ठीक से रोक नहीं लगा पा रहा है। इन मुद्दों पर आज आंदोलन प्रारम्भ किया जा रहा है और कल ज्ञापन प्रदर्शन के साथ यह आंदोलन समाप्त होगा।
अगर किसान विरोधी नीति नहीं बदली और वर्तमान में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन में राज्य स्तरीय नेतृत्व भी शामिल रहेगा।
