माहेश्वरी उम्मीदवार रणजीत बाबा के दर्शन कर निकले उज्जैन
म.प्र. पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के चुनाव 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू में होना है। चुनाव में दो पैनल आमने सामने हैं। आज सुबह जय रणजीत पैनल के तीन उम्मीदवार अध्यक्ष श्याम भांगड़िया, मानद मंत्री राम तोतला और संगठन मंत्री के उम्मीदवार विजय लड्डा बाजा, गिरधर सारडा, प्रीतेश भूतड़ा ने समर्थकों के साथ आज सुबह रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर बाबा की पूजा अर्चना की और फिर यहां से चुनावी रण शुरू करने के लिए उज्जैन रवाना हुए।
