अग्रवाल समाजजन चाहते हैं चुनाव शांतिपूर्ण हो
पुलिस शिकायत के चलते मध्यस्थता बैठक भी नहीं हुई
पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अरविंद बागड़ी और कुलभूषण कुक्की भी खामोश है। कुक्की विदेश से आ चुके हैं लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं। इधर समाजजन चाह रहे हैं कि कोई विवाद ना हो या फिर राजीनामा हो जाए, वोटिंग नहीं हो तो ज्यादा अच्छा है।
कल नामांकन वापसी में भी जो अतिरिक्त फार्म थे वे वापस हो गए हैं। कल फोन पर धमकी का मुद्दा पुलिस आयुक्त कार्यालय तक शिकायत में पहुंचा था, जिसमें कमल अग्रवाल, दिनेश बंसल, राजेश बंसल पम्प, पवन गोयल के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस मामले में रावजी बाजार पुलिस को भी जानकारी दी गई है, क्योंकि मामला छावनी अनाज मंडी से जुड़ा हुआ था।
इधर जय अग्रसेन खाटू श्याम पैनल के गणेश गोयल, गोविंद सिंघल ने कहा कि वे शांतिप्रिय ढंग से चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं, लेकिन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इधर संजय गोयल ने कहा कि उन्हें फोन पर नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया, धमकी दी गई। इसीलिए हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दूसरी तरफ पैनल का कहना है कि दिनेश बंसल इंदौर में ही नहीं थे उनका नाम बेवजह लिया गया है। इधर मदनलाल अग्रवाल गरोठ ने भी समाजजनों को पत्र लिखा और कहा कि चुनाव में जिस तरह का वातावरण बन रहा है वह दिल को व्यथीत करने वाला है, चुनाव एक खेल की तरह होना चाहिए। इधर राजू अग्रवाल ने भी कहा कि समाजजन विचार करके वोट करें।
उन्होंने लिखा कि राम ऐरन के बाद जो अध्यक्ष बने उनको जवाब देना चाहिए। फर्म और सोसायटी का हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं हुआ। समाज के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते क्यों खोले गए? समाज के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और समाज के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं। कुल मिलाकर चुनावी रण में अग्रवाल समाज का सोशल मीडिया ग्रुप रंगा पड़ा है।
