सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

प्रथम रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा आज से

इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में पहली राज्य रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा इंदौर के अभय प्रशाल में आज से खेली जाएगी। स्पर्धा में विभिन्न जिलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम सोनी एवं स्पर्धा निदेशक जयेष आचार्य ने बताया कि इस वर्ष भी तीन राज्य रैकिंग स्पर्धाओें के साथ राज्य स्पर्धा के परिणामों के आधार पर मध्य प्रदेष की टीमों का चयन किया जायेगा।

पहली राज्य रैकिंग स्पर्धा अभय प्रशाल में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर की ‘शेष दो स्पर्धाए उज्जैन तथा ग्वालियर में खेली जायेगी। 1,56,000 की नकद इनामी राशि वाली स्पर्धा के मुकाबलें स्टैग की 10 टेबलों एवं सिंथेटिक टर्फ पर खेले जाएंगे साथ ही थ्री स्टार बटरफ्लाय बॉल्स का उपयोग किया जाएगा।

स्पर्धा में यूथ अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19, बालक बालिकाओं के मुकाबलों के साथ पुरूष तथा महिला एकल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मंदसौर, नरसिंहपुर, षिवपुरी, रतलाम, सिवनी, गुना, श्योपुर, बालाघाट, झाबुआ, सिंगरोली, छिंदवाडा, राजगढ़, रीवा, देवास, पन्ना तथा उज्जैन सहित करीब 22 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इंदौर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नीलेश परदेशी मुख्य निर्णायक होंगे जबकि वाय.एस. चैहान उन मुख्य निर्णायक होंगे।

स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए गठित समितियों में ओम सोनी, नरेन्द्र कौषिक, जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकु आचार्य, प्रमोद गंगराडे, नीलेश वेद, गौरव पटेल, अमित कोटिया आदि शरीक किये गये हैं।