रेसीडेंसी कैंपस में विश्राम भवन नवीनीकरण के लिए री-टेंडर
अब पीडब्ल्यूडी सवा दो करोड़ लागत से शुरू करेगा रिनोवेशन कार्य
रेसीडेंसी कैंपस में पुराने विश्राम भवन के नवीनीकरण और बड़ी लग्जरी होटल की तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए अब बेहद जल्द लगभग सवा 2 करोड़ की लागत से सजाने-संवारने के साथ रिनोवेशन के कार्य शुरू करेगा। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा एक बार फिर से री-टेंडर प्रक्रिया के तहत निविदा जारी कर दोबारा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत इसी माह में बेहद जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले माह से लंबे समय से अटके रेसीडेंसी कैंपस के विश्राम भवन नवीनीकरण का जमीनी कार्य भी अब शुरू होने की उम्मीद है।
पिछले साल से चल रही थी प्लानिंग के साथ टेंडर प्रक्रिया-
गौरतलब है कि पिछले साल से पीडब्ल्यूडी द्वारा आने वाले सिंहस्थ के मध्य नजर रेसीडेंसी में आए दिन आने वाले मेहमानों के साथ केन्द्र और वीआईपी-वीवीआइपी प्रदेश सरकार के मंत्री और कई वरिष्ठ
अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था के तहत विश्राम भवन के आधुनिकरण करने की कार्य योजना बनाई गई थी। जिसमें पुराने कमरों में बड़े बदलाव के तहत लग्जरी और आधुनिक बनाने के लिए सौंदर्य करण और संवारने के कई कार्य किए जाने थे। रिनोवेशन के तहत कमरें बड़े करने के साथ बाथरूम, किचन भी बड़ा करने और फर्नीचर चेंज करने की भी योजना बनाई गई थी।
लेकिन साल भर बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने दोबारा चेंज करते हुए रि - टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके तहत पिछले दिनों यहां के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत वह जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग सवा 2 करोड़ के आसपास खर्चकर विश्राम भवन का नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
