दिल ने फिर याद किया...संगीत संध्या
स्वरांजली ग्रुप और स्टार फेन क्लब द्वारा संगीत संध्या 'दिल ने फिर याद किया..' का आयोजन संतोष सभागृह में किया गया। पुराने रोमांटिक युगल गीतों की शहर के गायक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अतिथि शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग, रानू अग्रवाल, रामदास गोयल थे। हेमंत अग्रवाल, राजेश मिश्रा, सतीश पांडे ने अपनी भूमिका निभाई।
