हुकुमचंद मिल की हरियाली बचाने पर्यावरण प्रेमियों का सांकेतिक अभियान
देशी प्रजातियों के पौधे लगाए, 15 किलो बीज और 500 सीड बॉल का किया फैलाव
हुकुमचंद मिल परिसर की प्राकृतिक हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने सांकेतिक हरित अभियान चलाया। इस दौरान देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा 15 किलो बीज और 500 सीड बॉल परिसर में फैलाकर प्राकृतिक पुनर्जनन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। अभियान में शहर के तीन से चार दर्जन पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने कहा कि हुकुमचंद मिल का परिसर वर्षों से विकसित प्राकृतिक हरित क्षेत्र का स्वरूप ले चुका है, जहां अनेक पक्षियों, मोरों तथा अन्य जीवों का निवास है। ऐसे में प्रस्तावित विकास कार्यों के दौरान इस हरित संपदा का वैज्ञानिक संरक्षण आवश्यक है। पौैधारोपण किया गया।
श्याम सुंदर यादव, डॉ. ओपी जोशी, अजय लागू, डॉ. दिलीप वागेला, संदीप खानविलकर, हरीश मेनारिया, डॉ. अवनीश जैन, अखिलेश जैन, अनिल बोरगांवकर, पीयूष लकड़ा, अरविंद पोरवाल, प्रकाश सोनी, प्रमोद नामदेव, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर गवली, सीमा महंत, आभा अग्रवाल, राज मौर्य, प्रदीप जैन, सौम्य जैन, चेतन, राजबीर सिंह, नंदकिशोर बर्वे आदि उपस्थित थे।
