सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लोहे के एंगल से हमला कर अधेड़की हˆया

गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा रोड पर शनिवार देर रात एक अज्ञात आरोपी ने लोहे के एंगल से वार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कल सुबह खून से सना हुआ शव एक खेत में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान या नशे की हालत में हुए किसी आपसी विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

गौतमपुरा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय बाबू राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे दीपक पिता अशोक राठौर, निवासी ग्राम धोबी मोहल्ला, गौतमपुरा की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार सुबह बाबू राठौर का शव बछोड़ा रोड पर स्थित शमशाद बी के खेत में पड़ा मिला था। मौके पर पहुँचे जांच अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर लोहे के एंगल से वार करने के गहरे

अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमले के कारण मृतक के दांत तक टूट गए थे, जो शव के समीप ही पड़े मिले। इसके अलावा पुलिस को मौके से बीड़ी, माचिस और एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बाबू राठौर शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने घर से निकले थे। इसके बाद देर रात वे गौतमपुरा स्थित एक शराब दुकान पर कुछ संदिग्ध लोगों के साथ