पिता-पुत्र के अकाउंट में आ गए 1500 करोड़
मुजफ्फरपुर में एक बुजुर्ग और उनके दिव्यांग बेटे के बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपए आने से पिता-पुत्र हैरान रह गए। कामेश्वर मिश्र पेंशन की राशि निकालने सीएससी सेंटर पहुंचे थे, जहां बैलेंस चेक करने पर उनके खाते में करीब 759 करोड़ रुपए और बेटे के खाते में भी लगभग इतनी ही रकम दिखी।
