सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ताराचंद सेन्टर की 4 बालिकाओं का चयन

सीहोर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता कल 8 से 10 सितम्बर तक आयोजित होगी। इंदौर के ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की 4 बालिकाएं लवंशिका हार्डिया, तन्वी हार्डिया, सुहानी चौहान, वैष्णवी पाल का चयन राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये सभी बालिकाएं रमेश मिस्त्री पहलवान से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

इस सेंटर पर निशुल्क बालिकाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है 150 से अधिक बालिकाएं तीन शिफ्ट में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।