सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सीबीएसई विद्यालयीन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 1500 खिलाड़ियों ने शिरकत की

इंदौर। इंदौर के इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल चैंपियनशिप (बालक वर्ग – अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) का रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रदेश गोल्डन

चार दिवसीय के लगभग 78 सीबीएसई विद्यालयों की 128 टीमों और 1500 खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस भव्य विद्यालयीन प्रतियोगिता ने चार दिनों तक खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट आयोजन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में विजेता, प्रथम उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता परिणाम अंडर-14 वर्ग में जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्वालियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-17 वर्ग में आई.टी.एम. ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार वितरण लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र कुमार बरोत्रा ने किया।

इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर अनुराग हार्डिया, सीबीएसई टेक्निकल ऑफिशियल धर्मेंद्र सिंह चंद्रावत तथा बीएफआई के चीफ रेफरी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य ट्रेवर ब्राउन, स्कूल हेड मेहर पटेल, स्पोर्ट्स हेड डगलस ब्राउन भी मौजूद थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजुरी बैरागी, एमी थॉमस एवं दिव्या तिवारी तथा उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी विद्यालय के शिक्षक अनुराग जैन द्वारा प्रदान की गई।