सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

परमहंस नगर में लगे गोविंदा के जयकारे

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परमहंस नगर में मनाया। भरत मूंदड़ा ने बताया कि भगवान के जन्म के पूर्व मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। रात 12 बजे महाआरती कर माखन- मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया, झांकी भी सजाई गई थी।