इंदौर के युवा उज्जैन में करेंगे 24 घंटे का दाल-बाफला आयोजन
इंदौर के युवा करीब 50 हजार महाकाल भक्तों के लिए सोमवार 7 सितम्बर को उज्जैन में 24 घंटे का दाल-बाफला का अखंड भंडारा आयोजित करेंगे। गणेश उत्सव जिंसी के युवा यह भंडारा आयोजित करेंगे। भंडारा सोमवार की सुबह से प्रारंभ होगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। इंदौर से ही भोजन सामग्री लेकर यह युवा पहुंचेंगे और सतत दाल-बाफला श्रद्धालुओं को आग्रहपूर्वक खिलाते रहेंगे।
