शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, धार के आरोपी पर केस दर्ज
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार जिले के आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अमित निवासी बदनावर, जिला धार से उसकी पहचान थी।
आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया और उसे झांसे में लेकर सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वारदात के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और पीड़िता से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन को कट मारने का विरोध
